Breaking News in Primes

भाजपा ने मध्यप्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटें निर्विरोध जीतीं

रिटर्निंग ऑफिसर ने तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को सौंपे निर्वाचन प्रमाण पत्र

0 1

भाजपा ने मध्यप्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटें निर्विरोध जीतीं

 

रिटर्निंग ऑफिसर ने तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को सौंपे निर्वाचन प्रमाण पत्र

 

भोपाल, 11 जून। मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। गुरुवार को विधानसभा परिसर में रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए। तीनों उम्मीदवारों के निर्वाचित घोषित होने के साथ ही राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से पूरी हो गई।

कांग्रेस की चुनौती पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

 

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद भाजपा की जीत हुई सुनिश्चित

 

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाया गया विवाद फिलहाल थम गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही थी। नामांकन निरस्तीकरण के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी। कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने तत्काल सुनवाई की मांग की थी, जबकि चुनाव आयोग ने याचिका की प्रति प्राप्त नहीं होने की बात कही। राज्यसभा की तीनों सीटों पर भाजपा की निर्विरोध जीत ने प्रदेश की सियासत में चल रहे विवाद को फिलहाल विराम दे दिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!