Breaking News in Primes

मड़वास गढ़ी में शस्त्र व गद्दी पूजन के साथ, संपन्न हुआ दशहरा मिलन कार्यक्रम।

0 21

मड़वास गढ़ी में शस्त्र व गद्दी पूजन के साथ, संपन्न हुआ दशहरा मिलन कार्यक्रम

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी मड़वास गढ़ी में शास्त्र एवं गद्दी पूजन के साथ समारोह पूर्वक दशहरा मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जहां विधि संगत विधि विधान पूर्वक राजा मड़वास कुंवर अभ्युदय सिंह राज द्वारा शस्त्र एवं गद्दी पूजन किया जाकर दशहरा मिलन कार्यक्रम में लोगों के साथ विजयदशमी (दशहरा) पर्व की शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया गया।

विदित हो कि राजा साहब मड़वास स्व. केडी सिंह जी की मृत्यु उपरांत महाराजा रीवा जूदेव पुष्पराज सिंह द्वारा वर्ष 2014 में कुंवर अभ्युदय सिंह राज भैया का राजतिलक रीवा महाराजा जूदेव पुष्पराज सिंह द्वारा कर मड़वास राज रियासत की गद्दी पर विराजमान किया गया था। तब से मड़वास राज रियासत की कमान संभाल रहे राजा मड़वास कुंवर अभ्युदय सिंह द्वारा अपने पूर्वजों द्वारा निर्वहन की जा रही पौराणिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए विजयदशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को परंपरागत अनुसार पांच पंडित पुरोहितों के वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक गद्दी एवं शस्त्र पूजन किया गया। साथ ही समारोह पूर्वक दशहरा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पुरानी मान्यता अनुसार दशहरे पर्व के दिन राजा तथा नीलकंठ पक्षी का दर्शन शुभ माना जाता है जिसको लेकर

राज रियासत क्षेत्र के हजारों की संख्या में महिला -पुरुष , पहुंच पौराणिक मान्यता अनुसार राजा का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किये।तथा साल श्रीफल भेंट कर व माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित करते हुए विजयदशमी (दशहरा) पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। राजा सब मड़वास कुंवर अभ्युदय सिंह राज भैया के द्वारा मीडिया से रूबरू हुए कहा गया कि यह मेरे द्वारा तय की गई कोई नई परंपरा नहीं है पूर्वजों के परंपराओं का निर्वाह किया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रम जहां लोगों का प्रेम, स्नेह,उत्साह के सम्मान से हम एवं हमारा परिवार खुश व गदगद हो रहें हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से धौहनी विधानसभा क्षेत्र के यसस्वी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, पूर्व एवं प्रथम जिला पंचायत सीधी अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता चिंतामणि तिवारी ताला, गणमान्य जन आनंद सिंह शेर, श्यामवती सिंह, कमलेश सिंह, लवकेश सिंह गहरवार, एडवोकेट प्रवीण तिवारी, लवकेश सिंह गहरवार, एंड प्रवीण तिवारी,रामनरेश सोनी, यूके श्रीवास्तव, चंद्रमणि पांडे, डॉ राकेश तिवारी, थाना प्रभारी भूपेश बैस, एड. अखिलेश जायसवाल, सत्येंद्र सिंह, रामप्रसाद तिवारी, अखिलेश मिश्रा, कनक द्विवेदी, रोहिणी रमन मिश्रा, रामानुज तिवारी नन्हे, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद ताहिर, हरे कृष्ण श्रीवास्तव, डॉ राजीव रंजन, तिवारी, हरि जयसवाल, पुनीत श्रीवास्तव, आदि के साथ क्षेत्र व अन्य जिलों से पहुंचे प्रबुद्ध जन तथा लोग भारी संख्या में शामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!