Breaking News in Primes

अनोखी पहल एकता चौक परिवार की सलकनपुर यात्रा का चौथा वर्ष पूर्ण

0 42

बैतूल / घोड़ाडोंगरी / अनोखी पहल एकता चौक परिवार की सलकनपुर यात्रा का चौथा वर्ष पूर्ण,

एकता चौक में होती है 9 दिन सुबह 5 बजे आरती

 

 

घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी नगर के एकता चौक परिवार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली सलकनपुर यात्रा का चौथा वर्ष पूर्ण हुआ। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने मां विजासन मैया के दरबार सलकनपुर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

माता रानी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक आस्था और भक्ति से जुड़ी इस यात्रा के माध्यम से एकता चौक परिवार ने अपनी परंपरा को लगातार चौथे वर्ष भी आगे बढ़ाया। गौरतलब हो कि एकता दुर्गा उत्सव में एक और नई पहल की है जिसमें माँ मंशा देवी की आरती रोज सुबह 5 बजे की जाती है जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते है एकता चौक परिवार में हर साल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया जाता है ऐसे ही जरूरतमंद लोगों की सहायता भी एकता दुर्गा उत्सव समिति द्वारा की जाती हैं समिति के सदस्यों ने बताया कि मातारानी की स्थापना के साथ हमारा उद्देश्य समाज के लिए हमेशा अच्छा कार्य करने की होती है और सभी के सहयोग से ही यह सब सम्भव हो पाता है एकता दुर्गा उत्सव समिति सभी सहयोगीयो का आभार प्रकट करता हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!