6.91 करोड़ की अधिक लागत से दो सड़कों का होगा निर्माण, सांसद डॉ राजेश मिश्रा व विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने किया भूमि पूजन
*6.91 करोड़ की अधिक लागत से दो सड़कों का होगा निर्माण, सांसद डॉ राजेश मिश्रा व विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने किया भूमि पूजन*
*अरविंद सिंह परिहार सीधी/रीवा*
सीधी सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत देवसर विधानसभा में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में आज पुनः 6.91 करोड़ के अधिक लागत राशि से दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन सीधी सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा व क्षेत्रीय विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम द्वारा किया गया।
इस दौरान सांसद ने लोगों से संवाद भी किया।
इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा व क्षेत्र के विकास के गति की उम्मीद जागी है।

पहला कार्यक्रम में बैढ़न–बरगवां मार्ग से फुलवारी तक 319.38 लाख की लागत से बनने वाली 4.40 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया गया। सड़क के निर्माण से इस मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम होगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।इसके बाद देवसर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कन्हैया दह से सिहार (भुण्डापटरा) तक 371.76 लाख की लागत से बनने वाली 5 किलोमीटर लंबी सड़क के शिलान्यास किया गया इस सड़क के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी तथा क्षेत्रीय संपर्क व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
दोनों सड़क परियोजनाओं की कुल लंबाई 9.40 किलोमीटर है, जिनके निर्माण पर 691.14 लाख यानी लगभग 6.91 करोड़ की लागत आएगी। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत करने और नागरिकों के आवागमन को
सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

इन मार्गों के भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह, वरिष्ठ नेता संतोष वर्मा, खुटार मंडल अध्यक्ष मनोज शाह, बरगवां मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह, लंघाडोल मंडल अध्यक्ष के.डी. वैश्य, लखपति वैश्य, संजय दुबे, शंकर वैश्य,नारायण वैश्य, कमल किशोर गुप्ता, कमलेश वैश्य एवं शिवशंकर सिंह,सरई मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव सहित पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।