Breaking News in Primes

देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. कपास के काकड़ों की आड़ में छुपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब की खेप पकड़ी

0 36

लोकेशन धामनोद

 

संवाददाता मोनू पटेल

 

 

देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. कपास के काकड़ों की आड़ में छुपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब की खेप पकड़ी

 

धामनोद- धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा एवं नवागत पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के आदेशानुसार एवं अति. पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी मोनिका सिंह के निर्देशन में धामनोद क्षेत्र में देर रात धामनोद पुलिस को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे मार्गदर्शन में उप निरीक्षक जय किशन रैकवार एवं खलघाट यातायात चौकी के सहायक उप निरीक्षक पदम सिंह भाटी ने खलघाट टोल के पास रात्रि करीब 12 बजे के ट्रक क्रमांक GJ-01D-T8283 को रोका और देखा तो काकड़े के नीचे शराब छुपाकर ले जाई जा रही थी। चालक राहुल से जब शराब के वैध दस्तावेज मांगे तो उसके पास कोई दस्तावेज नहीं थे।जिसके बाद ट्रक को विधिपूर्वक कार्यवाही कर थाने लाया गया। उक्त वाहन में लगभग पांच सौ पेटी अवैध शराब कीमत तकरीबन 16 लाख से ऊपर की भरी थी। जो पुलिस ने जब्त की साथ ही 6 लाख रु मूल्य का ट्रक भी जब्त किया। पुलिस अनुसार पूछताछ में ये बात सामने आई कि शराब चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी और जो कि सिर्फ चंडीगढ़ में ही बिकने के लिए थी। ड्राइवर के पास काकड़े का इवे बिल था जो करीब 290 बोरी के लगभग था लेकिन वहां काफी मात्रा में कम बोरिया मिली। पुलिस ने देर रात्रि कार्रवाई कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!