जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित अधिवक्ता यश खरे को सचिव की दी जिम्मेदारी!
जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित अधिवक्ता यश खरे को सचिव की दी जिम्मेदारी!
जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं विधि क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश दीक्षित शामिल हुए। जूनियर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संदीप नायक के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा अधिवक्ताओं को न्याय व्यवस्था की गरिमा बनाए रखते हुए निरंतर अध्ययन, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं के हित, जूनियर वकीलों को आने वाली समस्याएं, न्यायालयीन कार्यप्रणाली एवं भविष्य में संगठन को और मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नए अधिवक्ताओं को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए अपने ज्ञान और व्यवहार को मजबूत करना चाहिए, जिससे न्याय व्यवस्था में उनकी प्रभावी भूमिका सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी की नई समिति का भी गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अधिवक्ता यश खरे को सचिव पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई।
नवगठित समिति ने संकल्प लिया कि जूनियर अधिवक्ताओं के अधिकारों, समस्याओं एवं उनके हितों के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा तथा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा। समारोह के अंत में अतिथियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।