Breaking News in Primes

कौशाम्बी: घर की पुताई के लिए तालाब किनारे मिट्टी निकाल रही महिलाओं पर मिट्टी का टीला ढहा, दर्जनों महिलाएं दबी, मां बेटी समेत तीन की मौत, कई गंभीर

0 59

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिले में रविवार की सुबह घर की पुताई के लिए तालाब किनारे मिट्टी निकाल रही महिलाओं पर अचानक मिट्टी का टीला ढह गया,मिट्टी के टीले के नीचे दर्जनों महिलाएं दब गई,मिट्टी का टीला ढहने के बाद चीख पुकार मच गई,इस हादसे में मां बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई की हालत गंभीर बनी हुई है, फिलहाल, घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

घटना मंझनपुर तहसील अंतर्गत चाकथामा गांव की है जहा गांव की दर्जनों महिलाएं तालाब के पास से मिट्टी निकाल रही थीं। अचानक मिट्टी का टीला भरभराकर गिर पड़ा, जिससे सभी महिलाएं उसके नीचे दब गईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों में अफरा-तफरी फैल गई।हादसे की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर भागे,जहा डॉक्टरों ने मां बेटी समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया,मृतकों की पहचान उत्तरा देवी, गीता देवी और बिट्टी के रूप में हुई है। घटना में घायल हुए अन्य लोगों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। प्रशासन ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटे हुए है।

इस सम्बन्ध में एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मिट्टी का टीला ढहने की घटना हुई है,इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है,हम लोग मौके पर है,आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!