आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले
भोपाल-इंदौर में डीसीपी बदले, कई जिलों में नए कप्तान; गृह विभाग का आदेश जारी
आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले
भोपाल-इंदौर में डीसीपी बदले, कई जिलों में नए कप्तान; गृह विभाग का आदेश जारी
भोपाल, 3 मई 2026। मध्यप्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस व्यापक बदलाव में 24 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं, वहीं भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में भी पुलिस उपायुक्त (DCP) स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार इंदौर जोन-1 के डीसीपी कृष्ण लालचंदानी को सिवनी का एसपी बनाया गया है। वहीं आयुष गुप्ता को जबलपुर से भोपाल जोन-3 डीसीपी और आदर्शकांत शुक्ला को भोपाल जोन-4 डीसीपी पद पर पदस्थ किया गया है। नरेंद्र रावत को इंदौर जोन-1 डीसीपी तथा अभिषेक रंजन को इंदौर जोन-3 में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देते हुए पुलिस मुख्यालय और रेंज स्तर पर भी बदलाव किए हैं। साथ ही कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं, जिनमें पुलिस अकादमी और हॉकफोर्स जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
इस बड़े फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और फील्ड स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करना माना जा रहा है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।



