Breaking News in Primes

एसपी सत्य नारायण प्रजापत की सख्ती का असर, 24 घंटे में कौशाम्बी पुलिस द्वारा फरार 07 वारंटी गिरफ्तार

0 16

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान को पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण के सख्त निर्देशन में लगातार तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में कौशाम्बी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 07 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया। बताया गया कि थाना सराय अकिल पुलिस टीम ने प्रभावी दबिश देकर 06 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि थाना करारी पुलिस टीम ने एक अन्य मामले में 01 वारंटी आरोपी को पकड़कर विधिक कार्रवाई की। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है।
थाना सराय अकिल से गिरफ्तार 06 वारंटी👇
विजय पुत्र संगमलाल, निवासी इमलीगांव, थाना सराय अकिल, कौशाम्बी
चौधरी पुत्र सम्मारीलाल, निवासी जलालपुर जवाहरगंज, थाना सराय अकिल, कौशाम्बी
बसंतलाल पुत्र स्व0 रामलाल, निवासी तिल्हापुर, थाना सराय अकिल, कौशाम्बी
प्रदीप केसरवानी पुत्र ननकू लाल, निवासी मौलवीगंज, थाना सराय अकिल, कौशाम्बी
अजीज उल्ला उर्फ जुल्ला पुत्र रईस, निवासी मौलवीगंज कस्बा, थाना सराय अकिल, कौशाम्बी
हुलेश पासी पुत्र मैकूलाल निवासी मौलवीगंज कस्बा, थाना सराय अकिल, कौशाम्बी
थाना करारी से गिरफ्तार 01 वारंटी
चांद बाबू पुत्र मैकन निवासी बड़ा पंचम्भा मजरा पण्डीरी, थाना करारी, कौशाम्बी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी वारंटियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज थे तथा न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!