Breaking News in Primes

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मूरतगंज बाजार में महिलाओं ने की पदयात्रा

0 18

News By-  नितिन केसरवानी

कौशाम्बी/भरवारी:  नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बृहस्पतिवार को महिलाओं ने जन-आक्रोश महिला पदयात्रा मूरतगंज बाजार में निकाली। भाजपा नगर अध्यक्ष कविता पासी के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू हुई ।इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। है। पदयात्रा की शुरुआत ब्लाक परिसर मूरतगंज से हुई, जो प्रमुख चौराहों से होते हुए चिरौंजी लाल गेस्ट हाउस तक पहुंची। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों का विरोध किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर अपनी मानसिकता उजागर की है। कविता पासी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘जन-आक्रोश महिला विरोध प्रदर्शन’ में मातृशक्तियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सपा-कांग्रेस की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। इतिहास गवाह है,कि जब भी नारी को उसका अधिकार देने की बात आई, इन दलों ने केवल रोड़े अटकाए हैं। ‘महिला आरक्षण बिल’ को दशकों तक लटकाए रखना इनकी संकीर्ण मानसिकता का प्रमाण है।

भाजपा जिलामहामंत्री ज्योति ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आधी आबादी अब जागरूक है और अपने हक में बाधा डालने वालों को करारा जवाब देगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश पटेल, सभासद ,सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेता ओम नारायण शुक्ला, ब्रांड एंबेसडर रोशनी देवी सहित अन्य कई महिलाएं व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!