*स्वामी विवेकानंद एकेडमी का शतप्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम*
सीधी/ मझौली
सीधी जिले के मझौली जनपद शिक्षा केंद्र स्थित स्वामी विवेकानंद एकेडमी हायर सेकंडरी स्कूल ताला छुही के कक्षा 10th का परीक्षा परिणाम 100% प्रतिशत रहा।सभी छात्रों ने उच्चतम अंक से परीक्षा
उत्तीर्ण कर माता- पिता के साथ विद्यालय के नाम रोशन किये है।
प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों मेंश्लोकदीक्षित(483/500)96.6% के साथ प्रथम, हरिओम गुप्ता 95.6%(478/500) द्वितीय,महक गुप्ता 95%(475/500)त्रितीय,भूमिका गुप्ता 94.6%
(474/500),साक्षी गुप्ता 94.6%(474/500) चतुर्थ स्थान पर रहे।साथ ही विद्यालय में सभी 31 छात्रों में से के 25 प्रथम, 6 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण किये है। जहां विद्यालय की डायरेक्टर नेहा गुप्ता ने बच्चों के बच्चों के उत्कृष्ट सफलता पर शुभकामनाएं दीं तथा विद्यालय में कार्यरत प्राचार्य,उपप्राचार्या एवं सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को बच्चों के इस सफलता के लिए आभार व्यक्त की है |