Breaking News in Primes

परमाणु कोचिंग संस्थान का शानदार प्रदर्शन, एमपी बोर्ड में शत प्रतिशत रिजल्ट*

0 83

आलीराजपुर से राजेश राठौड़

*परमाणु कोचिंग संस्थान का शानदार प्रदर्शन, एमपी बोर्ड में शत प्रतिशत रिजल्ट*

नानपुर _आदिवासी अंचल के छोटे से ग्राम बड़दा के साधारण किसान परिवार से निकलकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले सोहन परिहार और भगवान परमार ने *परमाणु कोचिंग संस्थान* के माध्यम से सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके संस्थान ने एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर क्षेत्र में गौरव का माहौल बना दिया है। परमाणु कोचिंग संस्थान, नानपुर ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए अपनी गुणवत्ता सिद्ध की है। संस्थान के छात्रों ने विशेष रूप से गणित जैसे कठिन विषय में भी शानदार अंक प्राप्त किए हैं, जो संस्थान की सुदृढ़ शिक्षण पद्धति को दर्शाता है। संस्थान के निदेशक सोहन परिहार और भगवान परमार ने बताया कि छात्रों के मानसिक दबाव को कम करते हुए उन्हें सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास प्रदान करना ही सफलता की कुंजी है। इसी सोच के साथ संस्था लगातार कार्य कर रही है, जिसका परिणाम इस वर्ष के शानदार रिजल्ट के रूप में सामने आया है। मेधावी छात्रों में गर्विता माली ने 93.4 प्रतिशत (गणित 97 अंक), पिहु माली ने 92.4 प्रतिशत (गणित 100 अंक), प्रीति सेन ने 90.8 प्रतिशत (गणित 98 अंक), सोनाक्षी माली ने 92.2 प्रतिशत (गणित 91 अंक) और कुलवीर बघेल ने 90 प्रतिशत (गणित 95 अंक) प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके अलावा ईशान बैग (गणित 93 अंक), खुश राठौर (गणित 91 अंक) और यामिनी राठौर (गणित 85 अंक) ने भी सराहनीय सफलता हासिल की। वहीं कक्षा 12वीं में जयपाल चौहान (84.2 प्रतिशत), सविता चौहान (82.2 प्रतिशत), कुंज पाटीदार (79.2 प्रतिशत) और मोहित मंडलोई (79.2 प्रतिशत) , शिवराज बघेल (70.4 प्रतिशत) ने अच्छे अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर अभिभावकों के साथ संस्थान के निदेशकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था आगे भी छात्रों को आधुनिक शिक्षा, सकारात्मक सोच और निडरता के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करती रहेगी, ताकि वे भविष्य में और भी बड़े लक्ष्य हासिल कर सकें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!