Breaking News in Primes

भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा में जिलाध्यक्षों की घोषणा

मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार:भगवान सिंह परमार ने जारी की नई नियुक्तियां

0 67

भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा में जिलाध्यक्षों की घोषणा

 

मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार:भगवान सिंह परमार ने जारी की नई नियुक्तियां

 

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार द्वारा जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की गई है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई हैं।

 

जारी सूची के अनुसार कई जिलों में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख नियुक्तियों में झाबुआ से श्री गुलाब परमार, बुरहानपुर से श्री वरुण भावरे, खण्डवा से श्री राजकुमार बाघ, बड़वानी से श्री मोहन चितावले, शाजापुर से श्री सुनील मालवीय, देवास से श्री प्रमोद मोहनलाल डोंगलिया, मंदसौर से श्री रामरतन अटेला तथा नीमच से श्री रवि गोयल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

 

इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य जिलों में भी नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, टीकमगढ़, अशोक नगर, सतना, सिंगरौली, शहडोल, मंडला, नरसिंहपुर, बालाघाट, छिन्दवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम्, हरदा, बैतूल, विदिशा, धार तथा आलीराजपुर शामिल हैं।

 

इन नियुक्तियों के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

 

सूचना की प्रतिलिपि संगठन के वरिष्ठ नेताओं सहित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष एवं अन्य पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

 

देखिए जारी सूची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!