Breaking News in Primes

लोकेशन खलघाट परीक्षा परिणाम घोषित पीएम श्री एकीकृत शास. बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलघाट में शासन के निर्देशानुसार दिनांक 23 मार्च 2026 को विद्यालय के सभागार में कक्षा 9 वीं और कक्षा 11वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया संस्था प्राचार्य श्रीमती अलका भदौरिया ने परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि कक्षा 9 वीं का परीक्षा परिणाम 70% प्रतिशत रहा और कक्षा ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम 94 % प्रतिशत रहा । कक्षा 9 वीं में छात्र धीरज पिता लिंबा ने 78.5% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं कक्षा 11वीं में गणित संकाय की छात्रा कु.वेदिका पिता नरेंद्र चौहान ने 90.2% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।। प्राचार्य ने एक या दो विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को अच्छी तैयारी कर द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने और अच्छे से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया उन्होंने ने कहा परिश्रम ही सफलता की कुंजी होती है और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती । प्राचार्य ने आगामी वर्ष में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी अभी से शुरू करते हुए सर्वोच्च अंक प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन दिया।इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को टॉफी वितरित की गई। परीक्षा प्रभारी जगदीश डावर ने परीक्षा में टॉप 10 विद्यार्थियों की सूची का वाचन किया और इन सभी छात्र-छात्राओं को मोतियों की माला पहना कर उनका सम्मान कर उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर समस्त कक्षा अध्यापक विषय शिक्षक एवं कक्षा 9 वीं और 11वीं के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।कार्यक्रम संचालन शिक्षक विजय शर्मा ने किया ।। प्राचार्य ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी ।।

0 24

लोकेशन खलघाट

परीक्षा परिणाम घोषित

 

पीएम श्री एकीकृत शास. बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

खलघाट में शासन के निर्देशानुसार दिनांक 23 मार्च 2026 को विद्यालय के सभागार में कक्षा 9 वीं और कक्षा 11वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया
संस्था प्राचार्य श्रीमती अलका भदौरिया ने परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि कक्षा 9 वीं का परीक्षा परिणाम 70% प्रतिशत रहा और कक्षा ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम 94 % प्रतिशत रहा ।


कक्षा 9 वीं में छात्र धीरज पिता लिंबा ने 78.5% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं कक्षा 11वीं में गणित संकाय की छात्रा कु.वेदिका पिता नरेंद्र चौहान ने 90.2% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।।
प्राचार्य ने एक या दो विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को अच्छी तैयारी कर द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने और अच्छे से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया उन्होंने ने कहा परिश्रम ही सफलता की कुंजी होती है और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती ।

प्राचार्य ने आगामी वर्ष में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी अभी से शुरू करते हुए सर्वोच्च अंक प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन दिया।इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को टॉफी वितरित की गई। परीक्षा प्रभारी जगदीश डावर ने परीक्षा में टॉप 10 विद्यार्थियों की सूची का वाचन किया और इन सभी छात्र-छात्राओं को मोतियों की माला पहना कर उनका सम्मान कर उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर समस्त कक्षा अध्यापक विषय शिक्षक एवं कक्षा 9 वीं और 11वीं के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।कार्यक्रम संचालन शिक्षक विजय शर्मा ने किया ।
प्राचार्य ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी ।।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!