Breaking News in Primes

त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस बल की छुट्टियों पर रोक

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस का सख्त निर्णय

0 27

त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस बल की छुट्टियों पर रोक

 

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस का सख्त निर्णय

 

भोपाल, 18 मार्च 2026। मध्यप्रदेश में आगामी प्रमुख धार्मिक त्योहारों को देखते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। प्रदेश में शांति, सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 

विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी गोपनीय आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

 

हालांकि, अपरिहार्य परिस्थितियों में संबंधित पुलिस अधीक्षक या जोनल पुलिस महानिरीक्षक सीमित अवधि के लिए अवकाश स्वीकृत कर सकेंगे। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के अवकाश के लिए पुलिस महानिदेशक की मंजूरी आवश्यक होगी।

 

यह निर्देश राज्य के सभी विशेष पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जोनल अधिकारी, पुलिस आयुक्त भोपाल एवं इंदौर सहित सभी पुलिस अधीक्षकों और सेनानियों को भेजा गया है।

 

पुलिस विभाग के इस निर्णय को त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

देखिए जारी आदेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!