झरनापति धाम पर भव्य तरीके से मनाया गया अखण्ड ब्राह्मण महासभा के संगठन प्रमुख पंडित मंजुल पुरोहित का जन्मदिन
*झरनापति धाम पर भव्य तरीके से मनाया गया अखण्ड ब्राह्मण महासभा के संगठन प्रमुख पंडित मंजुल पुरोहित का जन्मदिन*
झांसी: आज अखण्ड ब्राह्मण महासभा के संगठन प्रमुख पंडित मंजुल पुरोहित का जन्मदिवस झरनापति धाम के पावन परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर धाम की प्राकृतिक छटा और विप्र बंधुओं की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
समारोह की शुरुआत में उपस्थित विप्र समाज के पदाधिकारियों द्वारा पुरोहित जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने संगठन की मजबूती और समाज हित में पुरोहित जी के योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और विप्र बंधु उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
अरविंद्र तिवारी, नवनीत दीक्षित, मनोज शर्मा, हर्षल गोलवलकर, आकाश मिश्रा, गौरव बसेड़िया, आशुतोष, मनीष दुबे, नितिन तिवारी, विनय तिवारी, सुनील पुरोहित, आशीष चतुर्वेदी, अनूप दुबे, अनुपम शुक्ला, अभय त्रिवेदी सहित कई अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।
उपस्थित विप्र समाज ने सामूहिक रूप से पंडित मंजुल पुरोहित के दीर्घायु होने और उनके यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में पुरोहित जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता और सेवा भाव को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।