Breaking News in Primes

कागज़ों में खेल,वर्दी में छल: हेड कांस्टेबल ने चार साल तक निभाई दरोगा’ की भूमिका

कानपुर पुलिस में बड़ा फर्जीवाड़ा: हेड कांस्टेबल ने खुद को बना लिया दरोगा, 150 मामलों की कर डाली जांच

0 9

कागज़ों में खेल,वर्दी में छल: हेड कांस्टेबल ने चार साल तक निभाई दरोगा’ की भूमिका

 

कानपुर पुलिस में बड़ा फर्जीवाड़ा: हेड कांस्टेबल ने खुद को बना लिया दरोगा, 150 मामलों की कर डाली जांच

 

कानपुर में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हेड कांस्टेबल ने कथित रूप से कागजों में हेरफेर कर खुद को दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) के पद पर दर्शा दिया और करीब चार साल तक उसी पद पर काम भी करता रहा। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

जानकारी के मुताबिक 1981 बैच के हेड कांस्टेबल दयाशंकर वर्मा ने वर्ष 2018 में कथित रूप से दस्तावेजों में बदलाव कर अपने पद को दरोगा दिखा दिया। इसके बाद वह दरोगा की तरह चौकियों का प्रभार संभालते रहे और करीब 150 मामलों की विवेचना भी कर डाली।

मामला तब उजागर हुआ जब विभागीय रिकॉर्ड की जांच के दौरान पद संबंधी विसंगति सामने आई। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वर्मा ने लंबे समय तक फर्जी पद के आधार पर जिम्मेदारियां निभाईं, जिससे विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह मामला महज विभागीय लापरवाही का परिणाम है या इसमें किसी स्तर पर मिलीभगत भी शामिल है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!