Breaking News in Primes

विजयग्राम के ग्रामीणों ने 17 मार्च को चक्का जाम की दी चेतावनी

पानी की समस्या से नाराज़ ग्रामीण ट्रैक्टर भरकर पहुंचे थाने

0 3

विजयग्राम के ग्रामीणों ने 17 मार्च को चक्का जाम की दी चेतावनी

 

पानी की समस्या से नाराज़ ग्रामीण ट्रैक्टर भरकर पहुंचे थाने

 

 

भेसदेही /ललित छत्रपाल :- विकासखंड की ग्राम पंचायत विजयग्राम में पानी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीण ट्रैक्टर भरकर झल्लार थाने पहुंचे और थाना प्रभारी वहीद खान को आवेदन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन सरपंच और सचिव की लापरवाही के कारण अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत जाने पर कई बार वहां ताला लगा मिलता है और उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 17 मार्च तक पानी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे मजबूर होकर चक्का जाम आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!