Breaking News in Primes

भागवत कथा का हुआ समापन, उपनयन संस्कार,व भंडारा आज।

0 127

भागवत कथा का हुआ समापन, उपनयन संस्कार,व भंडारा आज।

 

सीधी/मझौली

 

जनपद पंचायत मझौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेकर में विगत 19 फरवरी से तिवारी परिवार में संचालित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का समापन, चढ़ोत्ती, एवं हवन पूजन कल 26 फरवरी को संपन्न हुआ। आज27 फरवरी को देवांश (सूर्या) व विराट (शिव) सुपौत्र श्यामा- जानकी प्रसाद तिवारी,सुपुत्र संध्या- सनत तिवारी का उपनयन संस्कार, ब्राह्मण भोज एवं भंडारा संपन्न होने जा रहा है आयोजक तिवारी परिवार चंद्रमौल, जानकी- अखिलेश, सनत, दिवाकर ,अनिल, अंशुमान, अखंड ,सचिन, आर्यन, अथर्व आदि द्वारा क्षेत्रीय जनों से भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

बताते चले की जानकी प्रसाद तिवारी के गृह निवास टेकर में कथा का शुभारंभ 19 फरवरी से विशाल कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया जहां निरंतर सुशोभित जातियों के साथ क्रमबद्ध तरीके से 7 दिनों तक कथा व्यास श्री108 श्री रामायण प्रसाद पांडे जी महाराज के मुखारविंद से प्रासंगिक व्याख्यान के साथ संचारित किया गया। जहां मुख्य कथा श्रोता के रुप में श्यामा -जानकी प्रसाद तिवारी विराज मान हो कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करते हुए अपने जात- परिवार, नाते-रिश्तेदारों के साथ क्षेत्रीय जनों को अवसर प्रदान किये इस दौरान कथा स्थल पर भारी संख्या में दूर दराज से पहुंच लोगों ने आनंदित भाव से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किये। कथा का समापन 26 फरवरी दिन गुरुवार को हवन पूजन व चढ़ोत्ती के साथ किया गया आज 27 फरवरी को उपनयन संस्कार के साथ ब्राह्मण भोज एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!