महामहिम राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम। पुलिस छावनी में तब्दील परसिली एवं चमराडोल जनकल्याणकारी मूलक योजनाओं के हितग्राहियों से करेंगे संवाद।
महामहिम राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम।
पुलिस छावनी में तब्दील परसिली एवं चमराडोल जनकल्याणकारी मूलक योजनाओं के हितग्राहियों से करेंगे संवाद।
*अरविंद सिंह परिहार सीधी*
*9165539800*
मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल के प्रस्तावित आज 26 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर जिला एवं खंड प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखे रहा है। कल 25 फरवरी से परसिली रिसोर्ट सहित समूचा परिसिली,चमराडोल गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। जहां पर पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डेरा डाले हुए हैं। जिले भर के थाना चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं जो मुस्तादी के साथ सौंप गए दायित्व का निर्वहन करते देखे जा रहे हैं।
बताते चलें कि कल 25फरवरी को जिले के परसिली आगमन पर परसिली रिसोर्ट में स्थानीय जनप्रतिनिधियों , प्रशासनिक अधिकारियों एवं रिसोर्ट प्रबंधक द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर स्थानीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, वनमण्डलाधिकारी प्रीति अहिरवार तथा उप संचालक संजय टाइगर रिजर्व राजेश कन्ना, पूर्व नगर परिषद मझौली अध्यक्ष लवकेश सिंह गहरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। स्वागत अवसर पर स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक शैला नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जहां पर राज्यपाल ने अधिकारियों से विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार 26 फरवरी 2026 को प्रातः 10.30 बजे ग्राम परसिली में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद करेंगे। जिसको लेकर संपूर्ण तैयारी चुस्त दुरुस्त कर ली गई है। वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मझौली से परसिली रिसोर्ट तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई। सुबह 7 बजे ही जिला एवं खंड प्रशासन कार्यक्रम स्थल पर पहुंच व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है।
कार्यक्रम के कड़ी में महामहिम राज्यपाल ग्राम करमाई में पौधा रोपण कर परिसिली में आयोजित जन कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद कार्यक्रम में शिरकत कर
चमराडोल पहुंचकर हितग्राही ओम प्रकाश बैगा एवं उनके परिजनों से गृह भेंट करेंगे।तदउपरांत दोपहर 1 बजे राज्यपाल रीवा के लिए रवाना होंगे।