Breaking News in Primes

मानवता की मिसाल: रामा की टीम ने 8 किमी दूर आश्रम जाकर की बच्चों की निःशुल्क हेयर कटिंग “

0 150

मानवता की मिसाल: रामा की टीम ने 8 किमी दूर आश्रम जाकर की बच्चों की निःशुल्क हेयर कटिंग “

किरंदुल : समाजसेवा की प्रेरक मिसाल पेश करते हुए नगर के सम्माननीय सेलून संचालक रामा राव ने एक बार फिर अपनी पूरी टीम के साथ किरंदुल से 8 किलोमीटर दूर स्थिति चोलनार आश्रम पहुँचकर सभी बच्चों के बाल निःशुल्क काटे। रामा राव का यह मानवीय प्रयास न केवल बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाया, बल्कि सेवा और संवेदनशीलता का संदेश भी दिया।आश्रम प्रबंधक डहरिया ने रामा राव और उनकी टीम के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे नेक कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। बच्चों की आवश्यकताओं को समझते हुए नियमित रूप से इस प्रकार की सेवाएँ प्रदान करना वास्तव में अनुकरणीय है।रामा जी की इस पहल की नगरवासियों ने भी भूरि-भूरि प्रशंसा की है। यह कदम सामुदायिक सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करता है, जो आज के समय में अत्यंत आवश्यक है। संस्था ने रामा जी व उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सतत समाजसेवा की कामना की है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!