ग्राम पंचायत डांगा एवं ठोंगा में कृषक पाठशाला आयोजित
।
*अरविंद सिंह परिहार सीधी*
जिला कलेक्टर सीधी स्वरोचिष सोमवंशी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह एवं ग्रामीण आजीविका मिशन जिला परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में ग्रामीण आजीविका मिशन मझौली के द्वारा ग्राम पंचायत डांगा एवं ठोंगा में सरपंच डांगा एडवोकेट अखिलेश जायसवाल व ठोंगा सत्येन्द्र सिंह के मुख्य अतिथि में कृषक पाठशाला का आयोजित किया गया । जहां पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी धनंजय मिश्रा द्वारा दोनों कृषक पाठशालयों में अपनी सहभागिता निभाई गई।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात कृषि विभाग से आए राकेश बहादुर सिंह द्वारा कृषि की उन्नत किस्म की पैदावार जैविक खेती एवं खेती के माध्यम से लाभ अर्जित करने कु जानकारी देते हुए व्यावसायिक सब्जी के साथ-साथ पोषण वाटिका का डेमो का कार्य कराया गया। आजीविका मिशन की वरिष्ठ सीआरपी सुमन गिरी द्वारा जैविक जैविक कीटनाशक का निर्माण जैविक संसाधन केंद्रों ,जैविक खाद निर्माण की प्रक्रिया व महत्व को व्यवस्थित रूप से समझाया जाकर कार्यक्रम स्थल पर ही अविनाश ब्रह्मास्त्र निर्वस्त्र की बिक्री भी की गई पशु चिकित्सा अधिकारी सब्यसाची त्रिपाठी एवं उनके सहयोगी उपस्थित है उनके द्वारा दुग्ध धारा स्कीम के साथ-साथ पशुपालन विभाग से आए हुए विकासखंड रात्रि पर चिकित्सा अधिकारी एवं उनके सहयोगियों द्वारा पशुपालन विभाग का संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही पशुओं होने वाले रोग एवं उनकी रोकथाम इसके साथ-साथ टीकाकरण की विस्तृत जानकारी उपस्थित महिला किसानों को दी गई अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी धनंजय मिश्रा के द्वारा ग्राम पंचायत से संबंधित कर्मचारियों और उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा ज्यादा से ज्यादा जैविक कीटनाशक एवं जैविक खाद का उपयोग करने हेतु अनुरोध किया गया ताकि रासायनिक खाद से उत्पन्न होने वाले रोगों से लोगों को बचाया जा सके जिससे क्षेत्र में होने वाली बीमारियों से भी बचा जा सके कार्यक्रम में पोषण वाटिका का निर्माण कर समझाया गया कि किस तरह से इस पर सब्जी उत्पादन एवं बीमारियों से बचाव के लिए सभी प्रकार की सब्जी आपको उपलब्ध हो सकती है कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकासखंड प्रबंधक चंद्रकांत सिंह, सहायक विकासखंड प्रबंधक सुंदरलाल तिवारी ,युवा सलाहकार उज्जवल आनंद सीएफ अध्यक्ष सविता साहू कृषि सखी प्रेमवती कुशवाहा के साथ-साथ दोनों जगह सैकड़ोत की संख्या में सहायता समूह से जुड़ी कृषक महिला उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन विकासखंड प्रबंधक चंद्रकांत सिंह द्वारा किया गया है।