Breaking News in Primes

जनपद सभागृह बैरसिया में 721 लाख के 36 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

0 52

राहुल गोस्वामी पत्रकार

बैरसिया:

जनपद सभागृह बैरसिया में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री माननीय प्रहलाद पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में 721 लाख रुपये की लागत से 36 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।

यह आयोजन केवल शिलान्यास कार्यक्रम नहीं था, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत एवं ऐतिहासिक कदम सिद्ध हुआ।

इस अवसर पर “विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” की कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्व-सहायता समूहों की मातृशक्ति को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi जी एवं मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया गया।

इस अवसर पर भाजपा भोपाल ग्रामीण के जिला अध्यक्ष तीरथ सिंह मीणा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया, जिला पंचायत सीईओ, विभागीय अधिकारीगण, बड़ी संख्या में सरपंच, सचिव एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, भवन, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!