Breaking News in Primes

सुरक्षा एवं कानून का पाठ पढ़ने स्कूल-कालेज में पहुंच रहे पुलिस अधिकारी* *”सीधी पुलिस ने चालू किया’एकीकृत जागरूकता अभियान

0 33

*सुरक्षा एवं कानून का पाठ पढ़ने स्कूल-कालेज में पहुंच रहे पुलिस अधिकारी*

*​”सीधी पुलिस ने चालू किया’एकीकृत जागरूकता अभियान*

अरविंद सिंह परिहार सीधी
9165539800,

पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल के निर्देशानुसार, सीधी जिले में ‘एकीकृत जागरूकता अभियान’ के माध्यम से सुरक्षा, सशक्तिकरण और विधिक साक्षरता की अलख जगाई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन में सीधी पुलिस टीम *”सुरक्षित बचपन, सशक्त समाज”* के संकल्प के साथ सुरक्षा एवं नियमों का पाठ पढ़ने शैक्षणिक संस्थानो में पहुँचकर भावी पीढ़ी को जागरूक कर रही है।

*​आज की प्रमुख गतिविधियाँ व आयोजन:*
*​1-कन्या महाविद्यालय में सशक्तिकरण का पाठ:*- कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में ‘शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी’ में विशेष सत्र का आयोजन किया गया। यहाँ छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों और वर्तमान सामाजिक परिवेश में सजग रहने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

*2-​कुसमी में स्कूली बच्चों को सुरक्षा मंत्र:*
थाना प्रभारी कुसमी निरीक्षक अरुणा द्विवेदी की टीम आज ‘शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जूरी’ पहुँची। यहाँ बालक-बालिकाओं को पॉक्सो (POCSO) एक्ट, महिला सुरक्षा की बारीकियों और बढ़ते साइबर अपराधों से बचने के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया गया।

*​3-यातायात नियमों की पाठशाला:*-
कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति भी शपथ दिलाई गई, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी जागरूक करें।
*4-​नेतृत्व और मार्गदर्शन:*-
​यह पूरा अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले भर में संचालित किया जा रहा है। आयोजन में स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो रहे हैं।

*​5-अभियान का उद्देश्य:-*
​सीधी पुलिस का यह अभियान न केवल अपराधों की रोकथाम में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि आम नागरिकों और विशेषकर युवाओं के मन से पुलिस का भय दूर कर ‘मित्र पुलिस’ की छवि को सुदृढ़ करेगा। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने संदेश दिया है कि सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना अनिवार्य है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!