Breaking News in Primes

शासकीय सांदीपनि विद्यालय मझौली में कैरियर काउंसलिंग संपन्न। समारोह पूर्वक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ प्राचार्या इंदिरा कचेर के मुख्य अतिथि में किया गया समापन।

0 117

शासकीय सांदीपनि विद्यालय मझौली में कैरियर काउंसलिंग संपन्न।

 

समारोह पूर्वक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ प्राचार्या इंदिरा कचेर के मुख्य अतिथि में किया गया समापन।

 

 

सीधी/, मझौली

 

 

शासन द्वारा समस्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में विगत 3 वर्षों से करियर काउंसलिंग मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं कौशल आधारित कैरियर विकल्पों, कैरियर योजना, भविष्य की तैयारी तथा शासकीय सेवाओं से संबंधित अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। जिसको लेकर इस वर्ष 27 से 31 जनवरी 2026 तक कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों हेतु पाँच दिवसीय कैरियर मेला आयोजित किया गया। इसी कड़ी में शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौली सीएम राइज में मेला आयोजित

कर छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार व शासकीय सेवकों के विशेषज्ञों द्वारा करियर सुधार संबंधी विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी से अवगत कराया जाकर अंतिम दिवस 31 जनवरी 2026 को समारोह पूर्वक कार्यक्रम मांडल प्राचार्या मझौली इंदिरा कचेर के मुख्य अतिथि एवं प्रभारी प्राचार्य शासकीय सांदीपनि विद्यालय मझौली राकेश मिश्रा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जहां बच्चों को करियर काउंसलिंग आयोजन से अवगत कराते हुए वाद- संवाद स्थापित कर करियर काउंसलिंग से संबंधित फीडबैक तैयार करा जमा कराए गए तथा विषय समूह संबंधित पोस्टर कार्ड छात्र-छात्राओं वितरित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्राचार्या इंदिरा कचेर द्वारा कहा गया कि सरकार की यह अच्छी पहल है कि बच्चों को समय रहते स्वरोजगार व शासकीय सेवक के क्षेत्र में करियर सुधार वह लक्ष्य की प्राप्ति है पहले से परिपक्व बनाया जा रहा है सभी बच्चे शासन की इस अभियान का लाभ उठाएं और अपने करियर को संभाले साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य राकेश मिश्रा द्वारा कहा गया कि बच्चों के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं की पांच दिवसीय इस कैरियर काउंसलिंग मेले में दी गई जानकारी को दृष्टिगत रखते हुए अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहें कठिन परिश्रम ही सफलता दिलाता है। अंत में सभी अतिथियों का आभार ज्ञापन करते हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए

परीक्षा की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा गया।कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय शिक्षक अंगद प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नजदीकी विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक, पत्रकार के साथ दो सैकडा से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल रहे जो एकाग्रचित मन से बैठ विशेषज्ञो, शिक्षकों तथा अतिथियों के बातों को ध्यान सुनते वह लिखने देखें गए। विद्यालय प्रचार द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इस पांच दिवसीय करियर

काउंसलिंग में 50 से अधिक काउंसलर्स द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

 

*यह रही पाँच दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा*

 

प्रथम दिवस (27 जनवरी)

कार्यक्रम का उद्घाटन, कैरियर जागरूकता कार्यक्रम, कैरियर मेला एवं काउंसलिंग का परिचय, विभिन्न शैक्षणिक संकायों की जानकारी तथा स्थानीय उद्योगों एवं संस्थानों का संक्षिप्त परिचय दिया गया।

द्वितीय दिवस (28 जनवरी)

कौशल एवं व्यावसायिक विकल्पों की जानकारी, कौशल शिक्षा के प्रति जागरूकता, कौशल आधारित पाठ्यक्रमों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं व्यावसायिक शिक्षा पर सत्र आयोजित किए गए। साथ ही स्थानीय उद्योगपति/उद्यमी से संवाद किया गया।

तृतीय दिवस (29 जनवरी)

शासकीय सेवाओं एवं उच्च शिक्षा से संबंधित जानकारी, शासकीय सेवाओं के अवसर, विश्वविद्यालय एवं छात्रवृत्तियों पर मार्गदर्शन तथा शासकीय अधिकारियों/विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित हुए।

चतुर्थ दिवस (30 जनवरी)

यूनिसेफ के पदाधिकारियों द्वारा यू-ट्यूब लाइव माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद, करियर कार्ड्स की जानकारी, जीवन कौशल, कैरियर योजना एवं भविष्य की तैयारी तथा संकाय आधारित परीक्षाओं की जानकारी दी गई।

पंचम दिवस (31 जनवरी)

भविष्य की मांग वाले कैरियर विषयों पर विद्यार्थियों द्वारा चर्चा, विद्यार्थियों से फीडबैक संग्रह, कार्यक्रम का समापन एवं आभार प्रदर्शन किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!