Breaking News in Primes

पीतांबरा शक्तिपीठ दतिया में सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का भव्य विमोचन,साहित्यिक चेतना को मिली नई ऊर्जा।‘ने करो 11’ का लोकार्पण छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने किया.

0 14

पीतांबरा शक्तिपीठ दतिया में

सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का भव्य विमोचन,साहित्यिक चेतना को मिली नई ऊर्जा।‘ने करो 11’ का लोकार्पण छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने किया.

 

 

भोपाल//बुंदेलखंड के चर्चित लेखक सत्येंद्र तुलाराम साहू द्वारा लिखित प्रेरणादायी पुस्तक ‘ने करो 11’ का भव्य विमोचन 31 जनवरी को पीतांबरा शक्तिपीठ दतिया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गुमान साहू अमरावती, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू, भारतीय तेली महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर,प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम असतोरिया,पूर्व अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड रविकरण साहू नमो नमो मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब गोल्हानी साहू, सकल पंच इंदौर अध्यक्ष श्रीमती भावना साहू कार्यक्रम आयोजक दिनेश सिललन साहू एवं एड. परषोत्तम गुप्ता द्वारा पुस्तक का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर मेवालाल साहू (ग्वालियर),शंभूदयाल साहू,संतोष राज, सतीश साहू, कैलाश साहू, विकास साहू,दीनू साहू, के.एल. साहू, बद्री साहू,अरविन्द साहू,राकेश साहू, नितिन साहू,रितेश साहू,अशोक साहू, गणेशराम साहू,नरेंद्र नरेला,रानी साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि,साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सफल मंच संचालन श्रीराम साहू ने किया।लेखक सत्येंद्र तुलाराम साहू ने बताया कि ‘ने करो’ पुस्तक श्रृंखला का उद्देश्य समाज को नकारात्मकता से निकालकर सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करना है।उन्होंने कहा कि पहले संस्करण से लेकर ग्यारहवें संस्करण तक पाठकों का भरपूर स्नेह मिला है। यह पुस्तक प्ले स्टोर,गूगल बुक्स,अमेज़न,फ्लिपकार्ट एवं कोबो जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।लेखक ने यह भी घोषणा की कि ‘ने करो 12’-बारहवां संस्करण शीघ्र लिखकर प्रकाशित किया जाएगा।कार्यक्रम में साहित्य और समाज का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!