Breaking News in Primes

प्रदेश में 24 जनवरी को उल्लास पूर्वक मनाया जाएगा राष्ट्रीय बालिका दिवस

शिक्षा, सुरक्षा, अधिकार एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जाएंगी विभिन्न गतिविधियां

0 13

प्रदेश में 24 जनवरी को उल्लास पूर्वक मनाया जाएगा राष्ट्रीय बालिका दिवस

 

शिक्षा, सुरक्षा, अधिकार एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जाएंगी विभिन्न गतिविधियां

 

भोपाल : प्रदेश में 24 जनवरी को राष्‍ट्रीय बा‍लिका दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावासों में राष्ट्रीय बालिका दिवस विभिन्‍न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा, अधिकार एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक कि‍या जाएगा। प्रदेश में राष्‍ट्रीय बा‍लिका दिवस को उत्‍साह पूर्वक मनाने को लेकर राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा समस्त जिलों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

राष्‍ट्रीय बालिक दि‍वस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत विशेषज्ञों द्वारा बालिकाओं को करियर मार्गदर्शन, डिजिटल कौशल, शिक्षा एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। बाल विवाह, बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों, उनकी रोकथाम के लिए संचालित सरकारी योजनाओं एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। इसके साथ ही बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की जाएगी। सरल एवं प्रभावी संदेशों के माध्यम से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त बालिकाओं का सम्मानित भी किया जाएगा।

देखिए आदेश

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!