Breaking News in Primes

अशोकनगर को मिला नया कलेक्टर, साकेत मालवीय की नियुक्ति पर मुहर

3 करोड़ रिश्वत आरोप के बाद प्रशासनिक बड़ा फेरबदल, आदित्य सिंह हटे

0 56

अशोकनगर को मिला नया कलेक्टर, साकेत मालवीय की नियुक्ति पर मुहर

 

3 करोड़ रिश्वत आरोप के बाद प्रशासनिक बड़ा फेरबदल, आदित्य सिंह हटे

 

अशोकनगर जिले को बुधवार देर शाम नया कलेक्टर मिल गया। निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद 2014 बैच के आईएएस अधिकारी साकेत मालवीय को अशोकनगर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए।

 

वरिष्ठता और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर साकेत मालवीय का नाम पहले से ही इस पद के लिए सबसे मजबूत माना जा रहा था। वर्तमान में वे कर्मचारी चयन मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल में संचालक के पद पर कार्यरत थे।

 

इधर, अशोकनगर के पूर्व कलेक्टर आदित्य सिंह पर आनंदपुर धाम ट्रस्ट से जुड़े संपत्ति नामांतरण मामले में 3 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप सामने आए थे। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत सीधे दिल्ली में बीजेपी हाईकमान से की थी। मामला उजागर होने के बाद शासन स्तर पर इसे गंभीरता से लिया गया और कलेक्टर को हटाने को लेकर अंदरूनी मंथन शुरू हुआ।

 

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार आदित्य सिंह को अशोकनगर कलेक्टर पद से हटाकर संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है, जिसे उप सचिव स्तर के समकक्ष घोषित किया गया है।

 

वहीं, साकेत मालवीय के स्थान पर 2012 बैच के आईएएस अजय कटेसरिया को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अस्थायी रूप से कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किए गए हैं, जिन पर मुख्य सचिव अनुराग जैन के हस्ताक्षर हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!