Breaking News in Primes

पेंशनर्स 31 जनवरी तक अपडेट करा सकते हैं जीवित प्रमाण-पत्र

0 24

*पेंशनर्स 31 जनवरी तक अपडेट करा सकते हैं जीवित प्रमाण-पत्र*

रिपोर्टर ओम सोनी

पेंशनरों की सुविधा के लिए अभी तक भी जिन पेंशनरों के ज़ीवित प्रमाण पत्र अपडेट नहीं हो पाए है उन पेंशनरों के लिए राहत की बात है इस हेतु वित्त (पेंशन) विभाग द्वारा 31 जनवरी 2026 तक अवधि बढ़ाई गई है कोटा संभाग (कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़) के समस्त पेंशनर्स जिनका जीवित प्रमाण-पत्र अपडेट किया जाना शेष है इसको लेकर वित्त (पेंशन) विभाग द्वारा अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तक अवधि बढ़ाई गयी है जिन भी पेंशनर्स का जीवित प्रमाण-पत्र अपडेट नहीं हुआ है वे उक्त अवधि तक अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोष कार्यालय अथवा क्षेत्रीय पेंशन कार्यालय कोटा अथवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अतिरिक्त किसी भी राजकीय कर्मचारी की एस.एस.ओ. आई.डी.के माध्यम से अपडेशन करवा लेवें जिससे कि आगामी माह में पेंशनर्स को पेंशन बंद होने की समस्या का सामना न करना पड़े इसके अतिरिक्त पेंशनर अपना जन्म तिथि एवं अन्य पेंशन संबंधी आवेदन क्षेत्रीय पेंशन कार्यालय में प्रेषित करते समय अपना सही पता एवं मोबाइल नंबर अंकित करें ताकि पत्र भारतीय डाक व्यवस्था द्वारा सही स्थान पर पहुंचाया जा सके।

*_फोटो :~प्रतीकात्मक_*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!