Breaking News in Primes

अटल बिहारी वाजपेई हमारे देश के ऐसे राजनेता थे जिनके विपक्षी भी दीवाने थे – जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

0 22

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भाजपा जिला कार्यालय में अटल जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,निवर्तमान सांसद विनोद कुमार सोनकर ने फीता काट शुभारम्भ कर अवलोकन किया तत्पश्चात आयोजित समारोह को संबोधित किया।

अटल जन्म शताब्दी समारोह को लेकर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी के भाषणों में ऐसा मनमोहक जादू था कि लोग उन्हें सुनते ही रहना चाहते थे। उनके व्याख्यानों की प्रशंसा संसद में उनके विरोधी भी करते थे। उनके अकाट्य तर्कों का सभी लोहा मानते थे।उनकी वाणी सदैव विवेक और संयम का ध्यान रखती थी बारीक से बारीक बात भी वह हंसी और फुलझड़ियों के बीच कह देते थे अटल जी का कवि रूप भी शिखर को स्पर्श करता है। ऐसी तमाम बातों को विस्तार पूर्वक बताया व अटल जी को उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए भारतीय जनता पार्टी कौशाम्बी परिवार की ओर से विनम्र एवं कृतज्ञ श्रंद्धाजलि अर्पित करता हूं। इसी क्रम में निवर्तमान सांसद विनोद कुमार सोनकर ने अटल जी के स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि देते हुए अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष के नाते इस राष्ट्र की राजनीति में सुचिता एवं मूल्यों की प्रतिबद्धता को स्थापित करने वाले राजनीति के अजातशत्रु कहे जाते हैं।जिनकी संपूर्ण देश में जन्म शताब्दी मनाई जा रही है इस पावन अवसर पर मै उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए उन्हें विनम्र एवं कृतज्ञ श्रंद्धाजलि अर्पित करता हूं।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री दीप चंद्र दिवाकर,तीनों निवर्तमान विधायक,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा,पुष्पा देवी,जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी,अरविंद द्विवेदी,चक्रेश मिश्रा,अजय पाण्डेय,जिला महामंत्री संजय जायसवाल,जय प्रकाश विश्वकर्मा,ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,जिला मंत्री प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,दिनेश पाण्डेय,नितिन पासी,उमेश केसरवानी,नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,कविता पासी,चेयरमैन अजुहा शांति कुशवाहा,डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल,वरिष्ठ नेता भोलेशंकर कुशवाहा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य,हुबलाल दिवाकर सहित सम्मानित मण्डल अध्यक्षगण,मण्डल प्रभारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मोर्चा जिलाध्यक्षगण,कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!