Breaking News in Primes

सुशासन दिवस पर अटल जी को श्रद्धांजलि, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

0 16

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी:  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस को जनपद में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य एवं जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को समर्पित रहा। उनकी सोच थी कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने लोकतांत्रिक मूल्यों, सांस्कृतिक विरासत और सशक्त भारत के निर्माण में अटल जी के योगदान को स्मरण किया।
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर जनपद स्तरीय निबंध, एकल काव्य पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने काव्य पाठ के माध्यम से अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और सुशासन की अवधारणा पर प्रकाश डाला।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!