Breaking News in Primes

भाजपा की डबल इंजन सरकार में व्यापारी निर्भय होकर कर रहे व्यापार – जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

0 53

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य का पुनः निर्वाचित होने पर किया भव्य स्वागत

कौशाम्बी: जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य को पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर राष्टीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ,संगठन अध्यक्ष अरविंद केसरवानी के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य को अंगवस्त्र एवं माला पहना कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि व्यापारी देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं इनका विकास होने पर ही देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत बन सकती है। पहले की सरकारों में अपराधी व्यापारियों से अवैध वसूली करते थे लेकिन 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद से व्यासाई बिना किसी डर के व्यापार कर रहे हैं। साथ ही जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने उपस्थित सभी व्यापारियों को ये आश्वाशन देते हुए कहा कि आप सभी हमारे अभिन्न अंग हैं। आपकी सुरक्षा हमारी व हमारी सरकार की प्राथमिकता है ऐसी तमाम बातों को विस्तार पूर्वक बताते हुए सभी व्यापारियों का सहृदय धन्यवाद किया।

इसी क्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक,राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द केसरवानी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी निर्भय है और कुशलता पूर्वक अपना व्यापार कर रहे हैं आज इस मौके पर सभी व्यापारी ये हुंकार भरते हैं कि 2027 में जनपद की सभी विधानसभाओं में प्रचण्ड बहुमत से कमल खिलाने का कार्य किया जाएगा।जय व्यापारी जय भाजपा के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी,नीरज बनारसी,दिनेश केसरवानी,विकास गुप्ता,झल्लर चौरसिया,नीतू कनौजिया,आशा रानी,रामबाबू मोदनवाल,शिवम केसरी,विनोद कुमार,रामफल मौर्य,संजीव केसरवानी,सचिन वर्मा,सुरेश चंद्र,कृष्णा केसरवानी सहित सम्मानित व्यापारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!