मझौली अध्यक्ष पद के लिए लवकेश सिंह ने दाखिल किये नामांकन पत्र।
*अरविंद सिंह परिहार सीधी*
जिला अन्तर्गत नगर परिषद मझौली के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है लेकिन चुनाव लड़ने वालों में उतनी उत्सुकता नहीं देखी जा रही है भले ही चाहे गली चौराहे में चर्चाएं करते हो लेकिन अभी तक जबकि नामांकन दाखिल करने का समय एक हफ्ते का दिया गया है। दूसरे दिन मात्र एक नामांकन भाजपा पार्टी के संभावित प्रत्याशी लवकेश सिंह गहरवार के द्वारा शुभ मुहूर्त पौष कृष्ण पक्ष पुष्प नक्षत्र तिथि पचमी 9 दिसंबर दिन मंगलवार को उत्साह पूर्वक पार्टी के कई समर्थकों के साथ तहसील कार्यालय मझौली में पहुंच रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम मझौली आरपी त्रिपाठी को नामांकन पत्र प्रदान किया गया है। लवकेश सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि यह नामांकन पत्र शुभ मुहूर्त पर औपचारिक रूप से दाखिल किया गया है 12 दिसंबर दिन शुक्रवार को विधिवत रूप से संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
*नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर*
उपखण्ड अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगर परिषद मझौली ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद मझौली के अध्यक्ष पद हेतु उप निर्वाचन वर्ष 2025 (उत्तरार्द्ध) का कार्यक्रम घोषित किया गया है। नामांकन प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 को प्रातः 10.30 बजे से उपखण्ड अधिकारी मझौली, पुराना न्यायालय कक्ष क्रमांक-1, तहसील मझौली में प्रारंभ हो गई है। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 को दोपहर 3 बजे निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 16 दिसंबर 2025 को होगी, जबकि अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की तिथि 18 दिसंबर 2025, प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखी गई है। मतदान 29 दिसंबर 2025 को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक नगर परिषद मझौली के 15 मतदान केन्द्रों में संपन्न होगा। मतगणना का कार्य 31 दिसंबर 2025, प्रातः 9 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मझौली में किया जाएगा।