Breaking News in Primes

मॉडल तालाब को सुव्यवस्थित तरीके से विकसित करने के दिए निर्देश

0 22

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

जिलाधिकारी ने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने नगर पालिका परिषद, मंझनपुर द्वारा ओसा रोड पर निर्मित कराये जा रहें मॉडल तालाब का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, मंझनपुर ने जिलाधिकारी को बताया कि फर्म के ब्लैक लिस्ट हो जाने के कारण, कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। नगर निकाय के बोर्ड बैठक में अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने के लिए प्रस्ताव रखा गया था, जो अनुमोदित हो गया है।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को टेण्डर का कार्य कराकर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने एवं मॉडल तालाब को सुव्यवस्थित व आकर्षक ढंग से विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्मित कराये जा रहें पक्का तालाब के बगल में स्थित नाली की साफ-सफाई ठीक ढंग से न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!