Breaking News in Primes

स्कूल में झूठे बर्तन धोते बच्चों का वीडियो वायरल*

0 237

*धुलकोट। बुरहानपुर*

 

*संवाददाता दिलीप बामनिया*

 

*स्कूल में झूठे बर्तन धोते बच्चों का वीडियो वायरल*

 

धुलकोट क्षेत्र में शासकीय नवीन माध्यमिक स्कूल दहीनाला का है विडियो- प्रधान पाठक ने दी सफाई, शासकीय नवीन माध्यमिक स्कूल में झूठे बर्तन धोते बच्चों का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्कूल में बच्चों द्वारा मध्याह्न भोजन खोने के बाद स्वयं के बर्तन धोने का दावा किया है। स्कूल की यूनिफॉर्म में दो बच्चे बर्तन धोते हुए दिखाई दे रहे हैं ‌।

 

विडियो देखकर लोगों का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों में झाड़ू लगाते, साफ सफाई करते और बर्तन धोते बच्चों के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं अभिभावक अपने बच्चों को स्कूलों में पढ़ने के लिए भेजते हैं, लेकिन उनसे पढ़ाई के कीमति समय में अन्य कार्य भी कराए जाते हैं। इसके का कहना है कि इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजने से कतराते हैं। मजबूरन उन्हें मोटा धन खर्च करके प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चे पढ़ाने पड़ते हैं।

बच्चों से किसी अन्य के झूठे बर्तन साफ नहीं कराएं जाते।

 

*धुलकोट से दिलीप बामनिया कि रिपोर्ट*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!