Breaking News in Primes

2017 से बड़ी विजय 2027 में प्राप्त करना ही होगा लक्ष्य – केशव प्रसाद मौर्य

0 15

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने विशेष गहन पुनरीक्षण एस.आई.आर अभियान के निमित्त मां शीतला अतिथि ग्रह संयारा सर्किट हाउस में आयोजित जिला समीक्षा बैठक को संबोधित किया।

केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया कि एस.आई.आर का प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक छूट न जाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो साथ ही मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान भारत निर्वाचन आयोग का एक बड़ा पैमाना कार्यक्रम है,जिसका मुख्य लक्ष्य मतदाता सूची को पूरी तरह साफ सुथरा, डिजिटल और पारदर्शी बनाना है। 23 साल बाद पहली बार पूरी तरह डिजिटल मोड पर किया जा रहा है,ताकि दोहरी प्रविष्टि,गलत पते और फर्जी नामों को हटाया जा सके। एस.आई.आर की समय सीमा को लेकर जो थोड़ी बहुत समस्या थी,उसे एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। राहुल बाबा,अखिलेश यादव,ममता बनर्जी जैसे नेता एक तरफ एसआईआर का विरोध कर रहे हैं,वहीं दूसरी तरफ इसमें हिस्सा भी ले रहे हैं।

एसआईआर एक पवित्र यज्ञ जैसा है जो प्रत्येक 20 वर्षों में होता रहता है और विपक्ष इसलिए भी परेशान है कि घुसपैठी जितने थे वो सब अब उनके मतदाता नहीं रहेंगे फर्जी मतदाता कम होंगे इसी लिए विपक्ष तिलमिलाया हुआ है ऐसी तमाम बातों को विस्तार पूर्वक बताया इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया कि भाजपा आरक्षण की पक्षधर है और संविधान की पुजारी है लोकसभा चुनाव में दुष्प्रचार के कारण विपक्ष कुछ सीटें जीतने में कामयाब रहा,लेकिन अब उसकी पोल खुल चुकी है साथ ही जिलाध्यक्ष ने सभी पार्टी कार्यकताओं से अपील भी किया कि एसआईआर को महापर्व मानकर सभी कार्यकर्ता युद्धस्तर पर लग जाएं और शत प्रतिशत कार्य को पूर्ण करने में योगदान दें ऐसी तमाम सांगठनिक बातों को विस्तार से बताया इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्षगण,जिला पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मण्डल अध्यक्षगण,मण्डल प्रभारीगण,कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!