Breaking News in Primes

सीएमडी ने किया गांधी भवन का लोकार्पण, श्रमिक संघ इंटक ने 20 सूत्रीय मांग सौंपी”

0 346

सीएमडी ने किया गांधी भवन का लोकार्पण, श्रमिक संघ इंटक ने 20 सूत्रीय मांग सौंपी”

किरंदुल, मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) के नए ‘गांधी भवन’ का लोकार्पण एनएमडीसी के सीएमडी अमिताभ मुखर्जी के कर-कमलों से भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर यूनियन ने परियोजना, कर्मचारी एवं जनहित से जुड़े 20 सूत्रीय मांग पत्र भी सीएमडी को सौंपा, जिस पर उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। 1 दिसंबर 2025 का दिन इंटक यूनियन के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया। यूनियन के नए ‘गांधी भवन’ का लोकार्पण सीएमडी अमिताभ मुखर्जी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम में एनएमडीसी के चारों निदेशक, विश्वनाथ सुरेश (निदेशक कमर्शियल), विनय कुमार (निदेशक टेक्निकल), जयदीप दासगुप्ता (निदेशक प्रोडक्शन), प्रियदर्शिनी गद्दाम (निदेशक मानव संसाधन), किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक, महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, यूनियन पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

यूनियन सचिव ए. के. सिंह ने कहा कि ‘गांधी भवन’ संगठन की एकता, श्रमिक सम्मान और विकास का सशक्त केंद्र बनेगा। लोकार्पण के दौरान सीएमडी महोदय को बस्तर कला प्रतीक-चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

यूनियन द्वारा सौंपे गए प्रमुख मुद्दों में वेतन समझौता, ग्रेच्युटी वृद्धि, ठेका श्रमिक वेतन निर्धारण, टाउनशिप विकास, परियोजना बसें बढ़ाने, नई मशीनें उपलब्ध कराने एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी परिचय पत्र जैसे मुद्दे शामिल थे।

सीएमडी का किरंदुल दौरा परियोजना, कर्मचारी और क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण और दूरगामी माना जा रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!