हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित पाल ने गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम-1970 के अन्तर्गत कुल 06 लोगों को जिला बदर करने का आदेश दिया है। जिला बदर होने वालों में-साहिल पुत्र शकील निवासी ग्राम-सालेपुर थाना-करारी को 03 माह के लिए, तौसीफ उर्फ शाहिद पुत्र तौफीक निवासी ग्राम-पारा हसनपुर थाना-करारी को 02 माह के लिए, डी.के. सरोज पुत्र स्व. हुबलाल सरोज निवासी ग्राम-बरई बंधवा थाना-करारी को 06 माह के लिए, निसान्त मौर्या पुत्र गुलाब मौर्या निवासी ग्राम-जवई पड़री थाना-मोहब्बत पुर पइंसा को 03 माह के लिए, सूरजदीन सरोज पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी ग्राम अफजलपुरवारी थाना-मोहब्बत पुर पइंसा को 02 माह के लिए एवं अखिलेश पाण्डेय पुत्र देव मुनि पाण्डेय ग्राम-रमसहाईपुर थाना-मोहब्बत पुर पइंसा को 03 माह के लिए जिला बदर किया गया है।