बैतूल / घोड़ाडोंगरी / सर्व ब्राह्मण परशुराम समाज घोड़ाडोंगरी की कार्यकारी बैठक श्री सत्यनारायण मंदिर में संपन्न हुई
बैतूल / घोड़ाडोंगरी / सर्व ब्राह्मण परशुराम समाज घोड़ाडोंगरी की कार्यकारी बैठक श्री सत्यनारायण मंदिर में संपन्न हुई

घोड़ाडोंगरी / समाज के नव नियुक्त पदाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ एवं युवा गण उपस्थित हुए, जिसमें समाज की युवा इकाई के गठन को लेकर विशेष चर्चा हुई जिसमें यह निष्कर्ष पर सभी सहमति से एवं समाज के सभी युवाओं की बैठक आयोजित कर समाज की प्रथम एवं नवीन युवा कार्यकारिणी ( युवा इकाई ) का गठन किया जाना प्रस्तावित हुआ ।
बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि युवा साथियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर सभी को साथ लेकर उन्हें प्रतिभा अनुरूप जिम्मेदारियों से सुशोभित किया जाएगा एवं समाज के आगामी कार्यक्रमों एवं कार्य पद्धति से अवगत कराया जाएगा ।
ज्ञात हो युवा कार्यकारिणी का गठन पहली बार हो रहा है जो कि एक महत्वपूर्ण एवं हर संगठन का मेरु दंड होती है इसलिए इसके गठन में हर युवा एवं प्रतिभा का विशेष रूप से ध्यान रखा जाना आवश्यक है जिसके लिए एक बैठक ओर आवश्यक है जो कि घोषणा एवं गठन की अंतिम बैठक होगी ।
कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठ एवं चिकित्सा क्षेत्र में अपना विशेष योगदान रखने वाले डॉक्टर विजय कुमार शर्मा , को मध्य प्रदेश शासन की जिला विकास समिति के सदस्य पद पर मनोनीत होने पर शाल एवं श्री फल से सम्मानित कर पुष्पहार से स्वागत किया गया ।
बैठक के समापन पर डॉक्टर विजय शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।