Breaking News in Primes

कौशांबी में सर्राफा व्यापारी से लाखों की लूट वारदात – बोलेरो सवार बदमाशो ने दी घटना को अन्जाम

0 84

News By- हिमांशु उपाध्याय/नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिले के सराय अकील थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सर्राफा व्यापारी से लाखों की लूट हो गई।बोलेरो कार सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर वारदातको अंजाम दिया। पीड़ित व्यापारी के अनुसार, लगभग 4किलो चांदी और 23 ग्राम सोने की ज्वैलरी लूटी गई है।

सराय अकील कस्बे के अंशु सोनी, जो शिव मूरत सोनीके पुत्र हैं, इसीपुर गांव में अपनी ज्वेलरी की दुकान चलातेहैं। रोज की तरह बुधवार को शाम करीब 6 बजे वहअपनी दुकान बंद कर वापस लौट रहे थे।

जैसे ही अंशु सोनी सरिया पुल के पास पहुंचे, एक बोलेरोकार में सवार 5 से 6 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और उनके कंधे परटंगा हुआ ज्वैलरी का बैग छीन लिया। इसके बाद, तमंचालहराते हुए वे मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने तत्काल डायल 112 और स्थानीय थाना पुलिसको घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस केआला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरूकर दी। रात 10 बजे तक एसओजी टीम, क्षेत्राधिकारचायल सहित दो थानों की पुलिस बल जांच में जुटा रहा।

पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरोंकी फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग मिलसके। इस घटना से स्थानीय सर्राफा कारोबारियों मेंपुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!