Breaking News in Primes

कौशांबी में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

0 48

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

किराने की दुकान के तरीके खुली हुई है अस्पाताल नहीं करते अधिकारी जांच हो रही है रोजाना मौत

कौशाम्बी: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने आये युवक की इलाज के दौरान गुरूवार की दोपहर मौत हो गयी। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। मूरतगंज अंतर्गत बेसमेंट में संचालित सहारा नर्सिंग होम में इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत होने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, राजकुमार (35 वर्ष), पुत्र मक्खन लाल निवासी जीवनगंज ने नर्सिंग होम में हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराया था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन डॉक्टरों ने समय पर उचित उपचार नहीं दिया। गुरुवार को मरीज की मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण राजकुमार की जान गई है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों में आक्रोश फैल गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अस्पताल की कार्यप्रणाली की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

पूरे मामले में सीएमओ संजय कुमार का कहना है कि अस्पताल में इलाज़ के दौरान युवक की मौत हुई है इसके लिए जांच कमेटी गठित की गयी। कमेटी जो रिपोर्ट देगी। आगे की कार्यवाही की जायेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!