Breaking News in Primes

मध्य प्रदेश / बैतूल / गौ माता की सुरक्षा-संवर्धन के संकल्प के साथ चप्पल त्याग पदयात्रा पहुंची बैतूल  राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने किया भव्य स्वागत, छिंदवाड़ा से निकली 400 किमी की पदयात्रा 

0 100

मध्य प्रदेश / बैतूल / गौ माता की सुरक्षा-संवर्धन के संकल्प के साथ चप्पल त्याग पदयात्रा पहुंची बैतूल

राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने किया भव्य स्वागत, छिंदवाड़ा से निकली 400 किमी की पदयात्रा

 

 

बैतूल। छिंदवाड़ा जिले के नवेगांव से गौ भक्त कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में निकली ‘चप्पल त्याग गौ माता सम्मान पदयात्रा’ ने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी और खींच लिया है। करीब 400 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा का उद्देश्य गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए मध्यप्रदेश सरकार से ठोस कदम उठवाना है। 17 अक्टूबर से प्रारंभ हुई यह यात्रा 5 नवम्बर को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेगी, जहां पदयात्री मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी मांगें रखेंगे।

पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ माता के संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों को सरकार तक पहुंचाना है। यात्रियों ने अपनी प्रमुख मांगों में छिंदवाड़ा में विशाल गौशाला निर्माण, नगर व तहसील क्षेत्रों में गौ माता की सुरक्षा हेतु गौशालाओं की स्थापना, गौ हत्या और गौ तस्करी पर कठोर कार्रवाई, गौ एंबुलेंस में विशेष उपचार टीम की व्यवस्था, गोवंश तस्करी में लिप्त वाहनों को तत्काल राजसात करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में मृत गोवंश का विधिविधान से अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था जैसी मांगे रखी हैं। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार शीघ्र ही गौ माता को ‘राज्य माता’ का दर्जा प्रदान करे।

– राष्ट्रीय हिन्दू सेना के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में यात्रियों का भव्य स्वागत

यात्रा जब बैतूल नगर पहुंची तो राष्ट्रीय हिन्दू सेना के जिलाध्यक्ष अनूज राठौर के नेतृत्व में यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘जय गौ माता’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ पदयात्रियों का अभिनंदन किया। इस मौके पर समाजसेवी डैनी राठौर ने कहा कि गौ माता हिंदू आस्था का प्रतीक है, हमारे जीवन का आधार हैं। उन्होंने मांग की कि गौ माता को जल्द से जल्द मध्यप्रदेश सरकार राज्य माता का दर्जा प्रदान करे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, प्रदेश संयोजक पवन मालवीय, प्रांत सह संगठन मंत्री शुभम इगले, तहसील संयोजक विकात कनाठे, तहसील गौरक्षा प्रमुख सोफ्निल (छोटू) पवार, तहसील युवा सह संयोजक राज यादव, अध्यक्ष सोमेश सोनी, रोहित ठाकुर, कल्लू पाठा और सत्यम विश्वकर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

– पदयात्रा में यह रहे शामिल

गौ भक्त कृष्णा ठाकुर के साथ पदयात्रा में अनिल यदुवंशी, संतोष नागले और जयपाल टेकाम भी मुख्य रूप से शामिल हैं। यात्रा का हर पड़ाव गौ माता की सेवा और रक्षा के संदेश से लोगों को जोड़ रहा है। कृष्णा ठाकुर ने सभी गौ रक्षकों और गौ सेवकों से अपील की कि वे इस पवित्र यात्रा में सम्मिलित होकर गौ माता के सम्मान की इस लड़ाई को सफल बनाएं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!