Breaking News in Primes

उमंग सिंघार बोले- भावांतर योजना किसानों के साथ मजाक – देश के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र में ही गंभीर खाद संकट

0 7

रिपोर्टर राजू बैरागी
जिला रायसेन
लोकेशन जिला रायसेन
मो.9893672913
मो.9589280893
—————————————-
उमंग सिंघार बोले- भावांतर योजना किसानों के साथ मजाक:रायसेन में कहा- देश के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र में ही गंभीर खाद संकट
रायसेन।शहर में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। उन्होंने भावांतर योजना को किसानों के साथ ‘मजाक’ बताया और खाद संकट को लेकर चिंता व्यक्त की।
सिंघार ने सवाल उठाया कि जब अन्य राज्यों में किसानों से समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी जा रही है। तो मध्य प्रदेश में भावांतर योजना क्यों लागू है। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार किसानों के सोयाबीन का एक-एक दाना खरीदेगी?पहले भी यह योजना फेल हो चुकी है।
नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान खुद को ‘किसान का बेटा बताते हैं और पंजाब के किसानों से मिलने चले जाते हैं जबकि उनके गृह क्षेत्र में किसान खाद बीज की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सोयाबीन की फसल खराब होने से भी किसान परेशान हैं।
सिंघार ने सरकारों पर आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार से किसानों को मुआवजा देने की बात नहीं की।जबकि उनकी ही सरकार किसानों को मुआवजा नहीं दे पा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य राज्यों को बड़े-बड़े पैकेज मिल जाते हैं लेकिन मध्य प्रदेश को क्यों नहीं?
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री हों या क्षेत्रीय सांसद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कोई भी किसान हित में बात नहीं करना चाहता है। सिंघार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा को अब उनकी जरूरत नहीं है।वह तो शिव मोहन के जाप करते नजर आ रहे हैं।
इसके पूर्व शुक्रवार को दोपहर सागर भोपाल तिराहे पर कांग्रेसियों ने अगवानी करते हुए फूलमालाओं से स्वागत किया।इस अवसर जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल मनोज अग्रवाल हकीम उद्दीन मंसूरी,महेश साहू सुल्तानपुर प्रभात चावला मजहर कबीर जावेद अहमद खान प्रेम नारायण मीणा,हर्ष वर्धन सोलंकी प्रमोद साहू एडवोकेट राजू माहेश्वरी संजीव शर्मा राजकुमार यादव संजय विश्वकर्मा जुबैर खान असलम खान आदि उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!