Breaking News in Primes

अभियान अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर, व्यवसायी व कारीगरों का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन संपन्न*

0 196

अभियान अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर, व्यवसायी व कारीगरों का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन संपन्न*

 

धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मझौली मंडल के शीलू शगुन पैलेस मे सम्मेलन आयोजित।

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मझौली मे क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य अतिथि में आत्मनिर्भर भारतअभियान अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर, व्यवसायी व कारीगरों का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आज 15 अक्टूबर दिन गुरुवार को मझौली मंडल क्षेत्र अंतर्गत शीलू शगुन पैलेस में आयोजित किया गया। जहां मुख्य वक्ता के रुप में भाजपा प्रदेश मंत्री जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, मन्चाशीन रहे , अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह के द्वारा की गई।

उक्त सम्मेलन अभियान के जिला संयोजक अखिलेश पांडे के मार्गदर्शन व अन्य सहयोगी कार्यकर्ताओं के सहयोग से मंडल संयोजक अजय सिंह छोटू के देख रेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया। साथ ही अभियान के जिला संयोजक अखिलेश पांडे द्वारा स्वागत भाषण के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा सीधी जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का जो संकल्प लिया है, वह वास्तव में राष्ट्र जागरण का आह्वान है। हमें इस संकल्प को आत्मसात करते हुए स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें विदेशी वस्तुओं के प्रयोग को त्यागकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाना चाहिए, क्योंकि यही सच्ची देशभक्ति का प्रतीक है। स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से न केवल देश की अर्थव्यवस्था सशक्त होगी, बल्कि हमें अपने देश के कारीगरों और उद्योगों को सम्मान देने का अवसर भी प्राप्त होगा। धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि स्वदेशी का हर जुबान मे होनी चाहिए। हम सबको सबसे पहले को आत्मनिर्भर बनना पडे़गा। हमें आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को जन जन पंहुचना हैं साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए जन जन तक जानकारी देने के लिए कहा गया। प्रदेश मंत्री राजेश पांडेय ने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत को पुनः विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित करना है। जिस प्रकार हमारा देश कभी सोने की चिड़िया कहलाता था, उसी गौरवमय युग की पुनर्स्थापना अब हमारे हाथों में है। यह तभी संभव होगा जब प्रत्येक घर स्वदेशी बने और हर नागरिक स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का संकल्प ले। स्वदेशी अपनाने से न केवल देश आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत भी सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जिला महामंत्री लोरिक प्रसाद यादव तथा आभार मंडल अध्यक्ष मझौली एंड प्रवीण तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया।

 

*सम्मेलन में इनकी रही प्रमुख उपस्थित*

 

सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य खडौरा व वन समिति सभापति जिला पंचायत सीधी कृष्णलाल छोटू पयासी, जिला पंचायत सदस्य कुश्ती हीराबाई सिंह, जिला महामंत्री चंद्रपाल सिंह, पूर्व भाजपा जिला मंत्री लवकेश सिंह,जनपद सदस्य जमुनी देवी, राममिलन वर्मा, भाजपा नेता रामसखा शर्मा, डॉ रामनरेश सोनी, नगर परिषद मझौली उपाध्यक्ष उदयभान यादव,डांगा सरपंच एंड अखिलेश जायसवाल,,संतोष शुक्ला, संतोष उरमलिया, अशोक द्विवेदी, पवन मिश्रा ,रामजियावन गुप्ता, राजेश सिंह रज्जे, चंद्र देव चौबे,

मंडल अध्यक्ष मड़वास के के मिश्रा, निवास इंदु साहू, पोड़ी अनीता सिंह,रजनिया सुरेन्द्र सिंह,खडौरा उपा.गोविन्द बैस, न्यू कुंदन ऑटोमोबाइल्स के प्रोपराइटर कृष्णा केसरी गोलू गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में स्ट्रीट वेंडर, व्यापारी एवं लोग उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!