अंतर्राष्ट्रीय मंच में किरंदुल के “नृत्य धारा डांस अकैडमी” को मिला सर्वश्रेष्ठ संस्थान का अवार्ड
नृत्य गुरु नेपाल मल्लिक ज्ञान श्रोत सम्मान से हुए सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय मंच में किरंदुल के “नृत्य धारा डांस अकैडमी” को मिला सर्वश्रेष्ठ संस्थान का अवार्ड
नृत्य गुरु नेपाल मल्लिक ज्ञान श्रोत सम्मान से हुए सम्मानित
किरंदुल: भिलाई में आयोजित देश राग अंतरराष्ट्रीय संगीत और नित्य प्रतियोगिता एवं जय पद्मम राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में किरंदुल की नृत्य धारा इंस्टिट्यूट ऑफ़ भरतनाट्यम को वर्ष 2025 के सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में सम्मानित किया गया है। इस 10 दिवसीय प्रतियोगिता में देश भर से 2000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे। जिसमे किरंदुल नगर से भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। नृत्य धारा डांस एकेडमी के निर्देशक गुरु नेपाल मल्लिक ने बताया कि उनके 35 शिष्यों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कार और पदक जीते। इनमें अक्षिता, समृद्धि, अदिति, नित्य, लक्षिका, प्रगति, कृतिका, अक्षरा, मेघा, सुदीक्षा, हर्षिता और भव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा परिणीति, तनविका, सुरभि, श्रेया, रोशनी, मोक्षिका, सुहानी, तिशा, देवांशी, आशिता, नारायणी, अद्विका, युविका, निष्ठा, प्रिशा और तनीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तथा अदिति, तनीषी और सृष्टि ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा, सब-जूनियर ग्रुप डांस में दो ग्रुप ने प्रथम स्थान एवं जूनियर ग्रुप डांस में भी प्रथम स्थान हासिल किया। इस मंच में किरंदुल की नृत्य धारा इंस्टिट्यूट ऑफ़ भरतनाट्यम डांस अकेडमी के संचालक गुरु नेपाल मल्लिक को “ज्ञान श्रोत सम्मान” से सम्मानित किया गया।