Breaking News in Primes

राष्ट्रीय लोक दल अकेले लड़ेगी यूपी पंचायत चुनाव, मंडलीय कार्यकर्ता बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने की घोषणा

0 13

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कौशाम्बी में एक पत्रकार वार्ता के दौरान की।

कौशाम्बी जनपद के करारी स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को रालोद की मंडलीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार को लगभग शाम 4 बजे मंझनपुर मुख्यालय से सटे ओसा स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पार्टी क्षेत्रीय स्तर पर बैठकें कर रही है। इन बैठकों में सक्रिय सदस्य बनाने के साथ-साथ अच्छे उम्मीदवारों की तलाश भी की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक प्रत्याशी मैदान में उतारे जा सकें।

पार्टी का सदस्यता अभियान 14 अप्रैल से चल रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिजवी, जिलाध्यक्ष नजमुल हसन, जिला प्रवक्ता विपिन चंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विनय पासवान और मंडल प्रभारी प्रयागराज राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!