News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
अजुहा नगर पंचायत में कराया जाएगा रामलीला व दशहरा
कौशाम्बी: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के आदेश पर व्यापारियों के समस्याओं से रूबरू होने उपजिलाधिकारी सिराथू व क्षेत्राधिकारी सिराथू के कार्यालय में एक आवश्यक मीटिंग बुलाई गई।जहां नगर के भारी संख्या में व्यापारी एकत्रित होकर अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। नगर पंचायत अजुहा के नेशनल हाईवे का कट बंद होने पर अजुहा नगर पंचायत का व्यापार काफी दिनों से ठप चल रहा है जिसमें की आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार की शाम नगर पंचायत में होने वाली रामलीला व दशहरा,अजुहा नगर पंचायत का व्यापार के चलते व्यापारियों ने अधिकारियों से गुहार लगाकर कट खुलवाने के लिए गुहार लगाई, जिसमें कि शुक्रवार की शाम व्यापारियों का दुख दर्द सुनकर बताया कि आप लोगों की बात जिलाधिकारी तक पहुंचा दी जाएगी और NHI के अधिकारियों से जल्दी बात करके कट खुलवा दिया जाएगा।और नगर की रामलीला व दशहरा सुचार रूप से संचालित की जाएगी। हाईवे के दोनों तरफ स्पीड मीटर लगाया जाएगा जिसके चलते वाहन चौराहे के पास धीमी गति से निकलेंगे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि रामलीला का मंचन 5 अक्टूबर से प्रारंभ कराया जाएगा और नगर का दशहरा 11 और 12 अक्टूबर को संपन्न कराया जाएगा। एसडीएम सिराथू ने बताया कि शनिवार को मौके पर आकर वास्तविकता को देखते हुए भोला चौराहा, किराना गली, स्वीटी स्वीट हाउस गली,और टांडा मोड का कट भी खुलवाने का भी आश्वासन दिया।इस मौके पर एसडीएम सिराथू सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी, थानाअध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, अजुहा चौकी इंचार्ज अंशुमान मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुशवाहा, पवन केशरवानी, फूलचंद्र सभासद, रंजीत केसरवानी सुगर सभासद, राजू पाण्डेय,मोहम्मद उबेद,उमेश कुमार केशरवानी,शत्रुघ्न केसरवानी, रामबाबू मोदनवाल, रोहित कुमार, सौरभ केसरवानी,अनुराग केसरवानी, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, अनूप कुमार,आदि दर्जन व्यापारी मौजूद रहे।