मध्यप्रदेश में बस यात्रा हुई महंगी, सरकार ने जारी किया नया किराया राजपत्र
न्यूनतम बस टिकट ₹10 तय, एसी व लग्जरी बसों के किराए में भी बढ़ोतरी
मध्यप्रदेश में बस यात्रा हुई महंगी, सरकार ने जारी किया नया किराया राजपत्र
न्यूनतम बस टिकट ₹10 तय, एसी व लग्जरी बसों के किराए में भी बढ़ोतरी
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने राज्य में बसों के नए अधिकतम यात्री किराए का राजपत्र जारी कर दिया है। नए प्रावधानों के अनुसार सामान्य बसों का मूल किराया ₹2.00 प्रति यात्री प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है, जबकि न्यूनतम टिकट किराया ₹10 तय किया गया है। नई दरों के तहत रात्रि बस सेवा में सामान्य किराए से 10%, नॉन-एसी डीलक्स बस में 25%, स्लीपर बस में 40%, एसी डीलक्स बस में 50% और एसी सुपर लग्जरी कोच में 75% तक अधिक किराया लिया जा सकेगा। हालांकि डीलक्स, स्लीपर और लग्जरी बसों पर अलग से नाइट चार्ज नहीं लगेगा तथा एक्सप्रेस बस सेवाओं पर भी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा। यात्रियों के लिए नई किराया दरें राजपत्र के अनुसार लागू होंगी।