Breaking News in Primes

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाताओं का सम्मान कर लोकतंत्र को दी नई ऊर्जा!

0 20

*अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाताओं का सम्मान कर लोकतंत्र को दी नई ऊर्जा!*

 

*ब्लॉक संवादाता ओम सोनी*

 

01 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को मिनी सचिवालय सभाकक्ष झालावाड़ में जिला निर्वाचन विभाग के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस विशेष सम्मान समारोह में 100 वर्ष और उससे अधिक आयु के मतदाताओं (शतायु मतदाताओं) का सम्मान किया गया। समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ के द्वारा शतायु मतदाताओं नारायण लाल सुमन एवं प्यारेलाल सुमन का माला पहनाकर तथा राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयपुर द्वारा प्रेषित प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वरिष्ठ मतदाताओं ने अपने जीवन के अमूल्य अनुभव और लंबे समय तक मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के जरिए लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया है। राठौड़ ने उपस्थित सभी को मतदान की शपथ भी दिलाई और लोकतंत्र में अधिकाधिक भागीदारी का संकल्प दिलवाया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अति. जिला कलक्टर) अनुराग भार्गव ने बताया कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के निर्देशानुसार प्रदेश भर में इस अवसर पर शतायु मतदाताओं को सम्मानित किया जा रहा है जिसको लेकर पंचायत स्तर पर भी सार्वजनिक समारोह आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें स्थानीय शिक्षक, पटवारी, बीएलओ, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कार्यकर्ता मिलकर सम्मान कार्यक्रम संपन्न करवा रहे हैं।

स्वीप अभियान के सहप्रभारी जीतमल नागर ने बताया कि समारोह के दौरान स्वीप गतिविधियों का भी आयोजन किया गया जिसमें मतदाता जागरूकता पर जोर दिया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र तभी सशक्त होगा जब हर नागरिक मतदान में अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। जिला प्रशासन की इस पहल से जहां शतायु मतदाताओं को सम्मान और गर्व का अनुभव हुआ वहीं युवाओं और नए मतदाताओं को भी प्रेरणा मिली कि वे भी लोकतंत्र की इस महान परंपरा को आगे बढ़ाएं।इसी के साथ ही उपस्थित अन्य वरिष्ठ नागरिकगणों एवं विभिन्न संस्थाओं का भी सम्मान किया गया! जिले में वृद्ध कल्याण, सामाजिक, सांस्कृतिक, कला, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकगणों कृष्ण मोहन देवडा एवं बकानी निवासी ओमप्रकाश तथा योगिता उद्यमिता एवं विकास संस्थान, राजमाता विजया राजे सिंधिया शिक्षा संस्थान चौमहला, आस्था ग्रामीण विकास समिति बकानी एवं जय माता मानव कल्याण समिति कोटा को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

*फोटो : शतायु मतदाताओं एवं वरिष्ठजन का सम्मान करते कलक्टर राठौड़*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!