Breaking News in Primes

प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने किया ध्वजारोहण , हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

0 67

प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने किया ध्वजारोहण , हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 

खंडवा जिले में स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। खंडवा के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री एवं खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण एल.ई.डी. टीवी के माध्यम से किया गया। प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने इस अवसर पर नागरिकों के लिए शुभकामना संदेश का वाचन भी किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियोें तथा देहदान करने वालों के परिजनों को शॉल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रस्तुतियों को पुरस्कृत किया गया।

 

कार्यक्रम में ये अतिथि रहे मौजूद

 

कार्यक्रम में विधायक श्रीमति कंचन मुकेश तन्वे, महापौर श्रीमति अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पिंकी सुदेश वानखेड़े, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय, वन मंडल अधिकारी श्री राकेश डामोर, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, सहायक कलेक्टर डॉ. श्री कृष्णा सुशीर, नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, पूर्व विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इन्हें दिए गए पुरस्कार

 

कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति पूर्ण सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कियेे। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को विभागीय उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम पुरस्कार होली स्पिरिट स्कूल की प्रस्तुति को मिला, जबकि द्वितीय पुरस्कार रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय तथा तृतीय पुरस्कार सांदीपनि स्कूल की प्रस्तुति के लिए दिया गया। सेंट जोन्स स्कूल तथा अरविंद कुमार नितिन कुमार स्कूल की प्रस्तुति को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर सेंट फ्रांसिस स्कूल के विद्यार्थियों के बैंड दल को भी सम्मानित किया गया।

 

परेड के लिए इन्हें दिए गए पुरस्कार

 

कार्यक्रम में जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट व गाईड तथा शौर्य दल मार्च पास्ट में शामिल हुए। परेड का नेतृत्व श्री देवेन्द्र सिंह परिहार ने किया। परेड में जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार अरविंद कुमार नितिन कुमार स्कूल की प्लाटून को दिया गया, द्वितीय पुरस्कार सोफिया कॉन्वेंट स्कूल की प्लाटून को तथा तृतीय पुरस्कार एसएन कॉलेज के शौर्य दल को दिया गया। इसी तरह सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार एसएन कॉलेज की एनसीसी की सीनियर बॉयज प्लाटून को दिया गया, द्वितीय पुरस्कार महिला पुलिस स्कूल की प्लाटून को तथा तृतीय पुरस्कार एसएन कॉलेज की एनसीसी की सीनियर गर्ल्स प्लाटून को दिया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!